Bike accident -तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आकर 13 साल के बच्चे की मौत, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
Bike accident - तेज रफ्तार बुलेट की ठोकर से एक किशोर की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान बुलेट चालक को लोगों ने पकड़ लिया।
Vaishali - जिले के बराटी थाना क्षेत्र के डिहवारनी स्थान के पास तेज रफ्तार बुलेट की ठोकर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गए स्थानीय लोगों द्वारा बुलेट को पकड़ लिया गया। और घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया।
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को हाजीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान दयालपुर निवासी सनोज पासवान के 13 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार बताया गया है।
दुकान से गया था सामान लेने
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किशोर दुकान से कुछ सामान लाने गया था। इस दौरान तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे किशोर का दोनों पैर टूट गया। धक्का मारने के बाद भाग रहे बुलेट को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। वहीं किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हाजीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है।
सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
रिपोर्ट - रिषभ कुमार