Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से 50 लाख लोग प्रभावित, जायजा लेने आज केंद्र की टीम पहुंचेगी वैशाली

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैाजायजा लेने आज केंद्र की टीम वैशाली पहुंचेगी ...

बिहार में बाढ़ का कहर- फोटो : reporter

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैा बिहार के 15 जिलों की 575 पंचायतों में लगभग 50 लाख लोग बाढ़ का दंश झेल  रहे है।  आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार लगभग  49.67 लाख लोगों का जीवन बाढ़ से अस्थिर हो गया है।अभी भी कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।इससे लोगों की दुश्वारी बढ़ गई है।

बाढ़ से उपजे हालात और फसल, मकान और  बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार की एक टीम बिहार पहुंच रही है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम आज यानी 16 सितंबर को बिहार पहुंच रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी टीम के साथ केंद्रीय टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित जिलों के ऑफसर्स को केंद्रीय टीम के सामने सटीक और तथ्यपरक नुकसान का ब्योरा रखने का आदेश दिया है। बिहार सरकार के अनुसार बाढ़ से करीब 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जलजमाव और फसल का नुकसान हुआ है। राहत और बचाव अभियान के साथ प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने का काम भी चल रहा है।

आज के दौरे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान  हाजीपुर के तेरसिया समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार दिघवारा, मनेर, तेरसिया और सरायपुर में फसल और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जाना है।जायजा के बाद पटना में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक होगी।

हाजीपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ पूरे रूट पर निगरानी रखी जा रही है। केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान और आगे की राहत व्यवस्था को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार