Tejashwi Birthday : पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने धूमधाम से मनाया तेजस्वी यादव का 37 वां जन्मदिवस, बच्चों के बीच काटा केक
Tejashwi Birthday : राजद के कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने हाजीपुर स्थित आवास पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया....पढ़िए आगे
VAISHALI : हाजीपुर स्थित साईं निवास पर महुआ के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 37वां जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों के साथ केक काटकर तेजस्वी यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
जन्मदिन समारोह को लेकर पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन सुबह से ही अपने हाजीपुर स्थित साईं निवास पर तैयारियों में जुटे रहे। निर्धारित समय पर राजद कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उत्सवी माहौल के बीच जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। बच्चों के साथ केक काटने और खुशियां साझा करने और सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं लंबी राजनीतिक पारी की कामना की।
सद्भावना दिवस समारोह में राजद नेता संतोष चौधरी,राजेश शर्मा,जवाहर प्रसाद सिंह, युवा नेता रामाशंकर यादव, विशाल गौरव, रणविजय यादव, मनोज राय ,राज मंगल राय,सुभाष यादव,राकेश चौरसिया,मन्टू यादव,कमल राय, चंद्रिका यादव,बिरेन्द्र कुमार,संजीत कुमार,संजय पासवान,मनोज ठाकुर,तौसीफ़ राजा,संतोष कुमार,गणेश राय,सत्यम कुमार,गोलू राजा,विक्की कुमार,रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।