Bihar land Dispute - जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी में एक घायल, स्ट्रेचर नहीं मिलने पर घायल को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचे पुलिसवाले
Bihar land Dispute - गांव में हुए जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस वाले उसे स्ट्रेचर नहीं मिलने पर गोद में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।
Patna - बिहार के वैशाली जिले में जमीनी विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। बिदुपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर पंचायत के विशुनपुर दियारा में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। घटना में सरगुन राय गोली लगने से घायल हो गए। वे स्वर्गीय आनंदी राय के पुत्र हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल को पहले बिदुपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विवाद 2 एकड़ 12 डिसमिल जमीन को लेकर था। इस मामले में चंदन कुमार, इंद्रजीत, लक्ष्मण राय और बुधन राय आरोपी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से कई राउंड को खोखा बरामद किया है।
हालांकि हद तो तब हो गई जब गोली लगने से घायल हुए युवा को इलाज के लिए बिदुपुर अस्पताल पुलिस लेकर पहुंची थी और पुलिस स्ट्रैचर स्ट्रैचर चिल्लाने लगी लेकिन अस्पताल कर्मियों के द्वारा स्ट्रेचर नहीं लाया गया। उसके बाद पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को गोद उठाकर अपने गाड़ी से इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचे।
इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुई है। लोगों द्वारा एक युवक को गोली लगने की बात कही गई है। बिदुपुर अस्पताल से सदर अस्पताल हाजीपुर पर किया गया है। घायलों का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Report - rishav kumar