Bihar Crime : प्रेमिका को घर लाने का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, पति ने गला दबाकर की हत्या

Bihar Crime : बिहार में एक सनकी पति अपने प्रेमिका को घर लेकर आया. जिसका पत्नी ने जमकर विरोध किया. इसके बाद नाराज पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.....पढ़िए आगे

प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या - फोटो : RISHABH

VAISHALI : जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र के  असाधरपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति अपने प्रेमिका के साथ घर पहुंचा तो पत्नी ने इसका विरोध किया। और रात्रि में ही जानकारी अपने मायके वालों को दे दी। जिससे आवेश में आए पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। और अपने प्रेमिका के साथ मौके से फरार हो गया। 

मायके वालों को मिली सूचना

सुबह में स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मृतक के मायके वालों को दी गई। सूचना मिलते ही मायके वाले भी पहुंच गए। और घटना की जानकारी काजीपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतका की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के असाधरपुर गांव निवासी सुमन कुमार की पत्नी  गुंजा देवी बताया गया। 

पिता को दी जानकारी

घटना के संबंध में मृतक के पिता रामेश्वर पासवान ने बताया कि कल देर रात 12 बजे गुंजा ने फोन कर बताया कि  सुमन घर में लड़की लेकर आया है। रात में हमने फोन किया तो दामाद ने फोन नहीं उठाया गुंजा को हम बोले की सुबह में हम आते हैं। उसी जगह बगल में मेरी बहन का घर है। मेरी बहन ने सुबह में सूचना दी की गुंजा की हत्या कर दी गई है। हम लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दिए हैं। गुंजा की शादी 5 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से सुमन के साथ किए थे। इसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। लड़की के चक्कर में ही सुमन ने गुंजा की हत्या कर दी है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में काजीपुर थाना के प्रभारी अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सुबह में सूचना मिल की एक विवाहिता का शव उसके ससुराल में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। महिला के गले पर निशान है। महिला ने या तो फांसी लगाई है। नहीं तो उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस दोनों बिंदु पर जांच कर रही है। घर में महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी। पति मौके से फरार है। अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ऋषभ की रिपोर्ट