Bihar Road Accident: वैशाली में मौत का तांडव, कार-डंपर की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौके पर मौत

Bihar Road Accident: तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई...

मौत का तांडव- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया, जहां तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक वाकया बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर चकसिकंदर के पास हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान कार और डंपर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार, अफरा-तफरी और सनसनी का माहौल कायम हो गया।

इत्तिला मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी घायलों को फौरन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।इस खौफनाक हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों की शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वैशाली के एसएसपी शुभांक मिश्रा ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस अब मृतकों की पहचान कराने के साथ-साथ दुर्घटना के असल कारणों की तहकीकात में जुट गई है। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि यह हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुआ।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार