वैशाली पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब माफियाओं से सांठगांठ के आरोप में जंदाहा थानाध्यक्ष सस्पेंड

Bihar News : शराब माफियाओं को संरक्षण देने के गंभीर आरोप में वैशाली जिले जंदाहा थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मनोज कुमार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है...

शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ में थानाध्यक्ष सस्पेंड- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali जिले में पुलिस प्रशासन ने भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। जंदाहा थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं को संरक्षण देने के गंभीर आरोपों के चलते थानाध्यक्ष मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।


सांठगांठ की पुष्टि के बाद हुई विभागीय कार्रवाई 

सूत्रों के अनुसार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार पर लंबे समय से शराब कारोबारियों के साथ मिलीभगत के आरोप लग रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच बिठाई गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया थानाध्यक्ष की शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ और उन्हें संरक्षण देने की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर जिला पुलिस प्रशासन ने उन्हें सेवा से निलंबित करने का कड़ा निर्णय लिया है।


एसपी वैशाली का सख्त संदेश वै

शाली के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कोई भी नरमी न बरतते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि वर्दी का दुरुपयोग करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष के निलंबन के साथ ही विभाग ने यह साबित कर दिया है कि पुलिस की छवि को धूमिल करने और अपराधियों के साथ मिलकर काम करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


पुलिस विभाग में मचा हड़कंप 

थानाध्यक्ष के निलंबन की खबर फैलते ही पूरे जिले के पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। यह कार्रवाई अन्य पुलिस अधिकारियों के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि जनसेवा के बजाय अपराधियों को संरक्षण देना उनके करियर के लिए घातक साबित हो सकता है। पुलिस मुख्यालय अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि इस नेक्सस में और कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं।


भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी जीरो टॉलरेंस की नीति 

वैशाली पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बरतने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, जंदाहा थाने की कमान किसी अन्य अधिकारी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पूरे मामले की आगे की तहकीकात जारी है।

रिषभ की रिपोर्ट