Bihar News: वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का का किया भंडाफोड, दो शातिर गिरफ्तार

Bihar News: वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी के कई बाइक भी बरामद किए हैं।

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : reporter

Bihar News: वैशाली जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी की एक बोलेरो समेत एक बाइक बरामद की गई है। जानकारी अनुसार वैशाली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर भगवानपुर रत्ती चौक के पास छापेमारी की गई। 

दो शातिर गिरफ्तार 

इस दौरान पुलिस ने एक बोलेरो चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को वाहन सहित पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दाऊदनगर निवासी नेयाज हुसैन और तस्लीम आरिफ के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने जिले के विभिन्न इलाकों में वाहन चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

आरोपियों से पूछताछ जारी 

इस संबंध में एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर अन्य वाहनों की चोरी करते थे। उनकी निशानदेही पर एक और चोरी की बोलेरो और बाइक बरामद की गई है। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट