Bihar News: वैशाली में महिला ने की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव, माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर गंभीर आरोप

Bihar News: बिहार के वैशाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महिला ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला ने एक लाख रुपए का लोन किया था जो वो जमा नहीं कर पा रही थी...

महिला ने की खुदकुशी - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के वैशाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी अनुसार वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में एक महिला की आत्महत्या कर ली। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना राजखंड गांव की है, जहां दुर्गा देवी नामक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी।

परिजनों ने फाइनेंस कंपनी पर लगाया आरोप 

परिजनों का आरोप है कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों द्वारा लोन की किस्त को लेकर लगातार दबाव और प्रताड़ना की जा रही थी। जिससे परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि महिला ने एक लाख रुपये का लोन लिया था और समय पर किस्त जमा करने को लेकर उस पर दबाव बनाया जा रहा था।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कर्मचारी को पीटा 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि, कर्मचारी ने बताया कि शाखा की मैनेजर सुबह महिला के घर गई थी, लेकिन वहां क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी उसे नहीं है। परिजनों का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने महिला से आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई और आत्महत्या कर ली।

जांच में जुटी पुलिस 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट