8th Pay Commission: लखनऊ में 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक, कई बड़े मुद्दों पर चर्चा संभव

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की लखनऊ में दो दिवसीय बैठक शुरू हो चुकी है। इस दौरान फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने और कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 69 हजार तक करने की मांग उठी रही है।

कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ीं- फोटो : freepik

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग देश के अलग-अलग शहरों में बैठकें कर रहा है। इन बैठकों में कर्मचारी संगठनों, सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और दूसरे जुड़े लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 22 और 23 मई को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन की परामर्श बैठक आयोजित की गई है।इससे पहले आयोग दिल्ली, हैदराबाद, श्रीनगर और लद्दाख में भी बैठकें कर चुका है।लखनऊ में होने वाली इस बैठक की जानकारी 21 मई 2026 को 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी।

केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग का गठन किया था। यह आयोग देश के करीब 1.1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े नए ढांचे पर काम कर रहा है।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

बताया जा रहा है कि लखनऊ में होने वाली इन बैठकों में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि न्यूनतम बेसिक सैलरी और नए फिटमेंट फैक्टर को लेकर अपनी मांग रख सकते हैं।7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। अब कर्मचारी संगठन इसे बढ़ाकर 3.68 से 3.83 तक करने की मांग कर रहे हैं।अगर आयोग 3.83 फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये से बढ़कर सीधे 69 हजार रुपये प्रति महीने तक पहुंच सकती है।

कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद

देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग से बड़ी राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। माना जा रहा है कि आयोग कर्मचारियों की मौजूदा आर्थिक जरूरतों और बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए सिफारिशें तैयार करेगा। हालांकि अभी अंतिम फैसला आयोग की रिपोर्ट और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।