Cash Without Cards: बिना कार्ड के भी ATM से निकलेगा कैश, जेब में न बटुआ, न कार्ड... फिर भी निकलेगा नोट! पैसे निकालने का ये है सबसे सरल उपाय

Cash Without Cards: अगर आपको अचानक नकद की दरकार है और जेब खाली है, तो घबराने की कतई जरूरत नहीं है।....

जेब में न बटुआ, न कार्ड... फिर भी निकलेगा नोट- फोटो : X

Cash Without Cards: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपना बटुआ या डेबिट कार्ड घर पर भूल जाते हैं। पुराने वक्त में ऐसी चूक का मतलब था परेशानी और बैंक की लंबी कतारें। लेकिन शुक्र है इस डिजिटल दौर का, जहाँ बैंकिंग अब आपकी उंगलियों पर नाचती है। अब अगर आपको अचानक नकद  की दरकार है और जेब खाली है, तो घबराने की कतई जरूरत नहीं है।

तकनीक के इस आधुनिक दौर में एटीएम मशीनें अब सिर्फ कार्ड स्लॉट तक सीमित नहीं रही हैं। आजकल बैंकों ने अपनी मशीनों को QR Code के उन्नत फीचर से लैस कर दिया है।

तरीका बेहद आसान है: बस एटीएम मशीन पर 'UPI Cash Withdrawal' का विकल्प चुनें।

स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड नमूदार होगा।

अपने स्मार्टफोन में मौजूद किसी भी यूपीआई ऐप (जैसे PhonePe, Google Pay या Paytm) से उसे स्कैन करें।

पिन दर्ज करते ही मशीन से कड़कड़ाते नोट बाहर आ जाएंगे। यह न केवल सुरक्षित है, बल्कि कार्ड क्लोनिंग जैसे खतरों से भी निजात दिलाता है।

अगर आपके पास स्मार्टफोन भी नहीं है, तब भी आधार आपकी मुश्किल आसान कर सकता है। AePS (Aadhaar Enabled Payment System) के जरिए आप अपने इलाके के किसी भी बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट या माइक्रो-एटीएम सेंटर पर जाकर पैसे निकाल सकते हैं।

आपको बस अपना आधार नंबर देना है और फिंगरप्रिंट स्कैनर पर अंगूठा लगाना है।

आपकी बायोमेट्रिक शिनाख्त  ही आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। बैंक द्वारा नियुक्त ये एजेंट आपको तुरंत नकद मुहैया कराते हैं।

याद रहे कि आधार से निकासी की एक तय सीमा होती है, जो हर बैंक के नियमों के मुताबिक अलग-अलग हो सकती है। लेनदेन के बाद रसीद लेना हरगिज न भूलें।

डिजिटल होना जितना आरामदायक है, उतना ही सतर्क रहना भी लाजमी है। अपना यूपीआई पिन किसी से साझा न करें और केवल अधिकृत (Authorized) सेंटर्स से ही नकद निकालें। अब बैंक जाना आपकी मजबूरी नहीं, बल्कि एक विकल्प बन चुका है।