Gold And Silver Prices: सोना 8000 तो चांदी 15000 रुपए हुई सस्ती! सुबह सुबह औंधे मुंह गिरी कीमतें, जानिए आपके शहर का ताजा भाव
Gold And Silver Prices: सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कुछ ही घंटों में दाम हजारों रुपये लुढ़क गए। वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों में हलचल तेज
Gold And Silver Prices: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 23 मार्च को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड और सिल्वर दोनों में बड़ी बिकवाली देखने को मिली। सोमवार को सर्राफा और फ्यूचर बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बाजार खुलने के महज आधे घंटे के भीतर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 8,000 रुपये से ज्यादा टूट गया, जबकि मई डिलीवरी वाली चांदी में प्रति किलो 15,000 रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली।
सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट
एमसीएक्स पर सोना 4,334 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और तेजी से गिरते हुए आधे घंटे में करीब 8,089 रुपये टूट गया। सुबह 9:30 बजे तक यह करीब 7,132 रुपये की गिरावट के साथ 1,37,360 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 9,070 रुपये की गिरावट के साथ 2,17,702 रुपये प्रति किलो पर खुली और कुछ ही देर में 15,043 रुपये तक लुढ़क गई। सुबह 9:30 बजे चांदी 13,786 रुपये गिरकर 2,12,986 रुपये पर ट्रेड करती दिखी।
वैश्विक बाजार में भी दबाव
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोना-चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत 2% से अधिक टूटकर करीब चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 2.5% गिरकर 4,372.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो 2 जनवरी के बाद का सबसे निचला स्तर है। वहीं चांदी भी 3.2% गिरकर 65.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।
शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
24 कैरेट – ₹1,46,110
22 कैरेट – ₹1,33,940
18 कैरेट – ₹1,09,620
पटना
24 कैरेट – ₹1,46,010
22 कैरेट – ₹1,33,840
18 कैरेट – ₹1,09,520
मुंबई
24 कैरेट – ₹1,45,960
22 कैरेट – ₹1,33,790
18 कैरेट – ₹1,09,470
चेन्नई
24 कैरेट – ₹1,48,570
22 कैरेट – ₹1,36,190
18 कैरेट – ₹1,13,590
कोलकाता
24 कैरेट – ₹1,45,960
22 कैरेट – ₹1,33,790
18 कैरेट – ₹1,09,470
अहमदाबाद
24 कैरेट – ₹1,46,010
22 कैरेट – ₹1,33,840
18 कैरेट – ₹1,09,520
लखनऊ
24 कैरेट – ₹1,46,110
22 कैरेट – ₹1,33,940
18 कैरेट – ₹1,09,620
हैदराबाद
24 कैरेट – ₹1,45,960
22 कैरेट – ₹1,33,790
18 कैरेट – ₹1,09,470
चांदी का ताजा भाव
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब ₹2,449 रही, जबकि 100 ग्राम चांदी ₹24,490 में उपलब्ध है। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव ₹2,450 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मुनाफावसूली के चलते घरेलू बाजार में यह गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में भी कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है।
गिरावट के पीछे ये कारण
विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़े तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव की वजह से बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। ब्रेंट क्रूड करीब 113 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी कच्चा तेल (WTI) 99 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है।