सोने के बाजार में 'महा-क्रैश': एक ही दिन में ₹4,000 की भारी गिरावट, जानें आपके शहर का ताजा भाव
सोने के दाम में आज ₹4,000 की भयंकर गिरावट! रायपुर में सबसे सस्ता मिल रहा है सोना। जानें क्यों आई बाजार में यह सुनामी।
Patna - : सर्राफा बाजार में आज यानी 2 अप्रैल को सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है । सुबह के सत्र में निवेशकों के बीच मची अफरा-तफरी के कारण जून फ्यूचर गोल्ड में लगभग ₹4,000 की बड़ी गिरावट देखी गई । इस गिरावट के साथ ही 10 ग्राम सोने की कीमत एक बार फिर ₹1.50 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे खिसक गई है ।
MCX पर गोल्ड का हाल: ₹3,408 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ सोना
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:03 बजे सोने की स्थिति काफी उतार-चढ़ाव भरी रही:
- बाजार खुलते ही 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,50,300 के स्तर पर ट्रेड कर रही थी ।
- आज के कारोबार में सोने ने ₹1,50,005 का निचला स्तर (Low) छुआ, जबकि इसका हाई ₹1,52,490 रहा ।
- कुल मिलाकर प्रति 10 ग्राम सोने में ₹3,408 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है ।
शहरों के अनुसार सोने का भाव: रायपुर में सबसे सस्ता, कानपुर-लखनऊ में सबसे महंगा
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतों में काफी अंतर देखा जा रहा है:
शहर | सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) |
रायपुर | ₹1,48,380 (सबसे सस्ता) |
चंडीगढ़ | ₹1,48,440 |
भोपाल / इंदौर | ₹1,48,600 |
पटना | ₹149,530 |
जयपुर | ₹149,590 |
कानपुर / लखनऊ | ₹1,49,650 (सबसे महंगा) |
गिरावट की वजह: शेयर बाजार की बिकवाली और युद्ध का साया
सोने की कीमतों में आई इस अचानक गिरावट के पीछे मुख्य कारण शेयर बाजार में चल रही भारी बिकवाली है ।
- बाजार के मुख्य इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं, जिसका सीधा असर कमोडिटी मार्केट पर पड़ा है ।
- विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह से शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का सामान्य संतुलन बिगड़ गया है ।
- घबराहट में निवेशक गोल्ड और सिल्वर से अपना पैसा निकाल रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा है ।
क्या ₹1 लाख से नीचे जाएगा सोना?
भविष्य के दामों को लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि सोने की कीमतें अब ₹1 लाख के नीचे नहीं जाएंगी । उनके अनुसार, यदि बाजार में और भी भारी गिरावट आती है, तब भी 10 ग्राम सोने के दाम ₹1 लाख के ऊपर ही बने रहेंगे ।