Gold Price: इजरायल-ईरान युद्ध का दिखा असर! सोने की चमक पड़ी फीकी, MCX पर कीमतें गिरीं
Gold Price: इज़रायल-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई है। जानें MCX और वैश्विक बाजार में क्या हुआ, और अमेरिका व फेड की नीतियों का क्या असर हो सकता है।
Gold Price: इज़रायल और ईरान के बीच कई दिनों से चल रहे मिसाइल हमलों और युद्ध जैसे हालात के बावजूद शुक्रवार को MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।सोना ₹99,096 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि दिनभर का निचला स्तर ₹98,431 रहा।साप्ताहिक गिरावट 1% से अधिक रही।चांदी में हल्की तेजी रही और यह ₹106,275 प्रति किलो पर बंद हुई (₹51 की बढ़त)।यह गिरावट इसलिये भी खास है क्योंकि आमतौर पर राजनीतिक अस्थिरता और युद्ध की स्थिति में सोना Safe Haven Asset माना जाता है और इसकी कीमत बढ़ती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुस्ती
इज़रायल और ईरान युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुस्ती देखने को मिली है। इस दौरान स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर $3,365.51/ounce औरयूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.7% गिरकर $3,385.50/ounce पर बंद हुए। चांदी की कीमत भी 1.1% गिरी। इसका एक और मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती को माना जा रहा है। ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता भी मुख्य कारण है।
ट्रंप का फैसला और बाजार की सांसें थमीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से जल्द ही यह तय किया जा सकता है कि अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में आधिकारिक तौर पर भागीदारी करेगा या नहीं।अगर अमेरिका सक्रिय रूप से शामिल होता है तो सोने की मांग और कीमत में जबरदस्त उछाल संभव है।अभी निवेशक ट्रंप के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं, जिससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
फेडरल रिजर्व की नीति का असर
अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve ने संकेत दिए हैं कि 2025 में 50 बेसिस पॉइंट की दर कटौती हो सकती है, लेकिन 2026 और 2027 में बड़ी कटौती की संभावना नहीं है। गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने जुलाई से कटौती की ओर संकेत दिया। चेयरमैन जेरोम पॉवेल अब भी "डेटा आधारित रुख" पर कायम हैं। इस अंतरविरोध ने सोने की कीमतों में अस्थिरता और निवेशकों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है।