Gold-Silver Price: दिल्ली, मुंबई, पटना में सस्ता हुआ सोना-चांदी, फटाफट चेक करें रेट
Gold-Silver Price: MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत बड़े शहरों में आज का ताजा गोल्ड और सिल्वर रेट
Gold-Silver Price: घरेलू फ्यूचर मार्केट में शुक्रवार 15 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी दोनों के भाव में तेज कमी दर्ज की गई। इससे निवेशकों और खरीदारी करने वाले ग्राहकों की नजर बाजार पर बनी हुई है।
एमसीएक्स पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1425 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। सोना 1,60,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोना 1,61,978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:55 बजे गोल्ड फ्यूचर 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,60,553 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,60,992 रुपये का हाई लेवल भी छुआ।
चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 3 जुलाई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 3.02 प्रतिशत यानी 8,790 रुपये गिरकर कारोबार करता नजर आया। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,80,000 रुपये के स्तर से की थी। कारोबार के दौरान इसका हाई लेवल 2,83,219 रुपये रहा। देश के बड़े शहरों में चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,900 रुपये चल रहा है। वहीं 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 29,000 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,050 रुपये है।
अलग-अलग शहरों में सोने के ताजा भाव
अब अलग-अलग शहरों में सोने के ताजा भाव की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,900 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 1,20,220 रुपये है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,46,750 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,20,070 रुपये में बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,49,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,24,700 रुपये में मिल रहा है।
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,46,750 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,20,070 रुपये पर है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 22 कैरेट का भाव 1,46,800 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 1,20,120 रुपये है।
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,46,900 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,20,220 रुपये में मिल रहा है।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,46,800 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,20,120 रुपये पर बिक रहा है।
हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का रेट 1,60,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,46,750 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,20,070 रुपये में उपलब्ध है।