Gold silver prices: आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दिल्ली से चेन्नई तक नए भाव जारी

Gold silver prices: आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड तथा सिल्वर के ताजा रेट।

सोने-चांदी के दाम- फोटो : freepik

Gold silver prices: भारतीय सर्राफा बाजार में आज शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत करीब 1,46,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव लगभग 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का रेट 1,39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 1,12,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अगर शहरों के हिसाब से कीमत देखें तो दिल्ली और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोना 1,46,480 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 1,37,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर मिल रहा है।

चांदी की कीमत क्या है?

चांदी की कीमत की बात करें तो आज इसका रेट करीब 2,49,900 रुपये से 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है। दिल्ली NCR और गाजियाबाद में चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में इसकी कीमत 2,49,900 रुपये प्रति किलो है। चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां इसका रेट 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई बड़ी वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व का सख्त रुख माना जा रहा है। फेड ने संकेत दिए हैं कि बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है।