Gold Silver Rate: आज सुबह सोना-चांदी के रेट जारी, तुरंत चेक करें, देखें अपडेट

Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली है। जानें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल।

सोने-चांदी के दाम- फोटो : freepik

देश में सर्राफा बाजार और एमसीएक्स बंद रहने के कारण शनिवार और रविवार को सोने-चांदी के वही दाम लागू रहे जो शुक्रवार को दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोने और चांदी दोनों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत लगभग स्थिर रही और यह 2,71,000 रुपये प्रति किलो पर बनी रही। वहीं 24 कैरेट सोना गिरकर करीब 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जिसमें करीब 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।

MCX पर भी कमजोरी का रुख देखने को मिला। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 246 रुपये की गिरावट के साथ 2,71,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं सोना भी 91 रुपये टूटकर 1,58,588 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के 24 कैरेट सोना 1,58,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,54,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना करीब 1,59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,85,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी रही।

देश के प्रमुख शहरों सोने की कीमत

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम लगभग इसी स्तर पर रहे। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और जयपुर में 24 कैरेट सोना करीब 1,59,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह करीब 1,59,060 रुपये के आसपास रहा। चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा रहा और 1,60,690 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में हल्की कमजोरी देखी गई। हाजिर सोना गिरकर 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी करीब 1 फीसदी फिसलकर 75.87 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार में फिलहाल हल्की गिरावट का रुझान देखने को मिल रहा है, लेकिन दाम अभी भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।