Petrol Diesel Price Hike: पटना, जयपुर समेत कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें नए रेट
Petrol Diesel Price Hike: केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में नई कीमतें लागू कर दी गई है। इसके अलावा CNG भी महंगी हुई है।
Petrol Diesel Price Hike: लंबे समय से जिस बदलाव को लेकर लोग अनुमान लगा रहे थे, आखिरकार वही हो गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में तुरंत प्रभाव से 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। यह पिछले लगभग चार सालों में पहली बार है जब रिटेल ईंधन की कीमतों में इस तरह का बदलाव किया गया है।
सरकार के इस फैसले के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को बड़ी वजह बताया जा रहा है। इन हालात में तेल कंपनियों पर खर्च का दबाव बढ़ गया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं। यानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को अब ईंधन पर पहले से ज्यादा खर्च करना होगा।
नोएडा में तेल के दाम
नोएडा के चौधरी ऑटोमोबाइल्स पर सुबह साढ़े छह बजे के करीब पेट्रोल और डीजल के नए रेट लागू हो गए हैं। यहां डीजल 91.02 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 97.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा XP95 पेट्रोल 106.35 रुपये प्रति लीटर और XG पेट्रोल 96.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जयपुर में ARIHANT FILLING & SERVICE STATION पर भी नई कीमतें लागू हो गई हैं। यहां डीजल 93.23 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 107.99 रुपये प्रति लीटर, XP95 117.28 रुपये प्रति लीटर और XG 98.68 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।
पटना में डीजल-प्रेट्रोल के बढ़ें दाम
पटना के AUTO CARE CENTRE में भी बढ़ोतरी के बाद डीजल 94.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि पेट्रोल 108.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यहां XP95 की कीमत 117.46 रुपये प्रति लीटर हो गई है।गुरुग्राम के जनता फिलिंग स्टेशन पर डीजल 91.10 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर, XP100 163.00 रुपये प्रति लीटर और XP95 107.45 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
देश के बड़े शहरों नए दाम लागू
देश के बड़े शहरों में भी नए दाम लागू हो चुके हैं। कोलकाता में पेट्रोल 108.45 रुपये और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.54 रुपये और डीजल 93.03 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 103.84 रुपये और डीजल 95.39 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।