Petrol-Diesel Price: घरेलू LPG हुआ 29 रुपये महंगा, लेकिन क्या आज पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े दाम? फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट
Petrol-Diesel Price: घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा हो गया है। जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में नए LPG, पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट, कीमत बढ़ने की वजह और पूरी जानकारी।
Petrol-Diesel Price: देश के आम उपभोक्ताओं को आज घरेलू बजट पर बड़ा झटका लगा है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार ने इस बढ़ोतरी की वजह पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और मध्य-पूर्व में गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका को बताया है। इसके चलते अब घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस के लिए लोगों को पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी।
इस साल मार्च में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद पिछले तीन महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। नए बदलाव के बाद दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपये से बढ़कर 944.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। यह बढ़ोतरी देश के प्रमुख शहरों में घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडरों पर लागू की गई है। हालांकि, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
घरेलू LPG सिलेंडर महंगा होने के बीच राहत की बात यह है कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बावजूद फिलहाल ईंधन के दाम स्थिर रखे गए हैं। हालांकि सरकारी तेल कंपनियां अभी भी लागत से कम कीमत पर पेट्रोल और डीजल बेच रही हैं। मौजूदा समय में कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 33.6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 95.55 रुपये प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में पेट्रोल 114.54 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है।
हैदराबाद में सबसे महंगा पेट्रोल
देश में सबसे महंगा पेट्रोल 25 मई 2026 को हैदराबाद में दर्ज किया गया, जहां इसकी कीमत 115.69 रुपये प्रति लीटर रही। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 115.49 रुपये प्रति लीटर रहा। दूसरी ओर, सूची में शामिल शहरों में सबसे सस्ता पेट्रोल चंडीगढ़ में 98.10 रुपये प्रति लीटर रहा। इसके अलावा लखनऊ और नई दिल्ली जैसे शहरों में भी पेट्रोल की कीमतें अपेक्षाकृत कम रहीं, जहां यह क्रमशः 102.05 रुपये और 102.12 रुपये प्रति लीटर है।
डीजल की सबसे अधिक कीमत
डीजल की बात करें तो सबसे अधिक कीमत तिरुवनंतपुरम में 104.40 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। इसके बाद हैदराबाद में डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं सूची में शामिल शहरों में सबसे सस्ता डीजल चंडीगढ़ में 86.09 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध है।