LPG Price Today: आज कितने में मिल रहा है गैस सिलेंडर? दिल्ली से पटना तक चेक करें LPG के ताजा दाम
LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। जानें दिल्ली, मुंबई, पटना समेत प्रमुख शहरों में 14.2 किलो और 19 किलो के सिलेंडर की कीमत।
LPG Price Today: देश के आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, महीने की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।
अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें। अलग-अलग शहरों में ट्रांसपोर्टेशन खर्च और टैक्स के कारण कीमतों में अंतर होता है। 16 नवंबर को जारी दरों के मुताबिक, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 939.50 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और पटना में 1,031.50 रुपये है।
शहरों के हिसाब से LPG सिलेंडर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर कमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली 939.50 रुपये 2,820 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये
कोलकाता 968 रुपये 2,964 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774 रुपये
भुवनेश्वर 968 रुपये 3,004 रुपये
वाराणसी 979.50 रुपये 2,942 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से कारोबारियों की बढ़ी चिंता
घरेलू रसोई गैस की कीमतें जून से स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन महीनों से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे होटल, ढाबे, रेस्तरां और स्ट्रीट फूड का कारोबार करने वालों का खर्च बढ़ गया है। खाने-पीने के कारोबार में ईंधन एक बड़ा खर्च होता है। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से कारोबारियों के मुनाफे पर असर पड़ रहा है। इसकी भरपाई के लिए कुछ दुकानदार खाने की कीमतें बढ़ा सकते हैं या फिर खाने की मात्रा कम कर सकते हैं। इसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है।
बेकरी और मिठाई की दुकानों पर भी असर
कमर्शियल एलपीजी की बढ़ती कीमतों का असर केवल होटल और रेस्तरां तक सीमित नहीं है। बेकरी, मिठाई की दुकानें, फूड प्रोसेसिंग यूनिट और छोटी मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां भी इस सिलेंडर का इस्तेमाल करती हैं। ईंधन का खर्च बढ़ने से इन कारोबारों में बनने वाले उत्पादों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।