LPG Rate Today: घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट जारी, चेक करें आपके शहर की कीमत

LPG Rate Today: 19 जून को LPG सिलेंडर के रेट जारी हो गए हैं। जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के बड़े शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की ताजा कीमतें।

गैस सिलेंडर की कीमत- फोटो : freepik

LPG Rate Today: भारत में LPG सिलेंडर की कीमतें सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं और हर महीने इनकी समीक्षा की जाती है। 19 जून को जारी नई कीमतों के अनुसार 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम अलग-अलग शहरों में अलग हैं। देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3067.50 रुपये का है।

कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3256 रुपये है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3283 रुपये का है। बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 944.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3198 रुपये है। अहमदाबाद में घरेलू सिलेंडर 949 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3133 रुपये का है। लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर 979.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3236 रुपये में मिल रहा है। भुवनेश्वर में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3290.50 रुपये है। पटना में घरेलू गैस सिलेंडर सबसे महंगा है, जिसकी कीमत 1031.50 रुपये है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर 3400.50 रुपये में मिल रहा है।

गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़े हैं

हाल के महीनों में गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़े हैं। 7 जून को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले मार्च में भी 60 रुपये दाम बढ़े थे। वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम में मई महीने में 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद 1 जून को फिर 42 रुपये का इजाफा किया गया। लगातार बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों के बजट पर साफ दिखाई दे रहा है। खासकर घरेलू और छोटे कारोबारी उपभोक्ताओं पर इसका ज्यादा असर पड़ा है। अब लोगों को उम्मीद है कि ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने के बाद गैस की कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि फिलहाल तुरंत कीमत घटने की संभावना कम मानी जा रही है।