LPG Rate Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, चेक करें दिल्ली से चेन्नई तक के ताजा रेट
LPG Rate Today: देशभर में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा रेट।
LPG Rate Today: देशभर में गुरुवार (16 जुलाई 2026) को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में इसका रेट 939.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर स्थिर है। इस महीने अब तक घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि 1 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की बड़ी कटौती की थी। इस कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट घटकर 2930 रुपये प्रति सिलेंडर रह गया था।
देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये का मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2885.50 रुपये है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3082 रुपये का है। चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर 957.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3106 रुपये का मिल रहा है।
घरेलू सिलेंडर का रेट क्या है?
चंडीगढ़ में घरेलू सिलेंडर का रेट 951.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2954.50 रुपये है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर 961 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2983.50 रुपये का है। हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर 934 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3052.50 रुपये का मिल रहा है। भुवनेश्वर में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3115 रुपये का है। तिरुवनंतपुरम में घरेलू सिलेंडर की कीमत 951 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2970.50 रुपये है।
गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर चिंता
इस बीच गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर फिर से चिंता बढ़ने लगी है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में पैदा हुई अनिश्चितता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। क्रूड ऑयल का भाव 86 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो आने वाले दिनों में LPG और CNG की कीमतों पर असर पड़ सकता है। फिलहाल पेट्रोलियम मंत्रालय पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। इसी बीच गैस उपभोक्ताओं के लिए एक नई और राहत भरी खबर भी सामने आई है। जल्द ही बाजार में पारंपरिक भारी गैस सिलेंडरों की जगह हल्के कम्पोजिट या फाइबरग्लास सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। HPCL ने इस नए सिलेंडर को HP Navya नाम दिया है। यह सिलेंडर 10 किलोग्राम क्षमता का होगा और सामान्य लोहे के सिलेंडरों की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत तक हल्का होगा। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को सिलेंडर उठाने और इस्तेमाल करने में काफी सुविधा मिलेगी।
नए सिलेंडरों को खरीदने की प्रक्रिया
नए सिलेंडरों को खरीदने की प्रक्रिया भी आसान होगी। ग्राहक इंस्टामार्ट जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जाकर 10 किलो वाला HP Navya कम्पोजिट सिलेंडर या 5 किलो वाला मेटल LPG सिलेंडर चुनकर ऑर्डर कर सकेंगे। हालांकि इसकी डिलीवरी सामान्य किराना सामान की तरह तुरंत नहीं होगी, बल्कि LPG सुरक्षा नियमों के अनुसार अलग प्रक्रिया के तहत की जाएगी। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आने वाले समय में LPG दरों पर असर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।