LPG Price: रसोई गैस से लेकर कमर्शियल सिलेंडर तक, जानें दिल्ली, मुंबई और पटना शहर में क्या है रेट

LPG Price: LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 19 मई 2026 को कोई बदलाव नहीं हुआ। जानें दिल्ली, मुंबई, पटना समेत बड़े शहरों में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट।

LPG सिलेंडर प्राइस अपडेट- फोटो : freepik

LPG Price:  देशभर में सोना चांदी, दूध और खाने-पीने की चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसी बीच राहत की बात यह है कि 19 मई 2026, मंगलवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिल रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये बनी हुई है। अलग-अलग शहरों में एलपीजी की कीमतें स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्ट खर्च के हिसाब से अलग हैं।

मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 912.50 रुपये का है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3024 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 939 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3202 रुपये है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 928.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3237 रुपये का बिक रहा है।

गुरुग्राम में घरेलू सिलेंडर 921.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3088 रुपये में मिल रहा है। नोएडा में घरेलू सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये है जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये का है। बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 915.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3152 रुपये का है।

भुवनेश्वर में घरेलू सिलेंडर 939 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3238 रुपये का मिल रहा है। हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर की कीमत 965 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3315 रुपये तक पहुंच गई है। जयपुर में घरेलू सिलेंडर 916.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3099 रुपये में बिक रहा है। पटना में घरेलू सिलेंडर सबसे महंगा होकर 1002.50 रुपये का है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3346.50 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 950.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3225.50 रुपये का है।

गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं 

हालांकि अभी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले महीनों में दाम बढ़ सकते हैं। इसकी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सप्लाई पर असर के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। भारत की सरकारी तेल कंपनियां IOCL, BPCL और HPCL हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो जून 2026 में घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो सकता है।

पेट्रोल और डीजल की कीमत

इसी बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई है। मंगलवार 19 मई को दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यह पांच दिनों में दूसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे आम लोगों के खर्च और ट्रांसपोर्ट लागत पर असर बढ़ने की संभावना है।