Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा! जानें कितने बढ़े दाम, दिल्ली से मुंबई तक के भाव जारी
Petrol Diesel Price: देश में पिछले 10 दिनों में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। जानिए 26 मई 2026 के ताजा शहरवार पेट्रोल-डीजल रेट।
Petrol Diesel Price: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 10 दिनों में चार बार तेल के दाम बढ़ चुके हैं। बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिले। 26 मई 2026 को भी कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
पेट्रोल और डीजल के दाम
देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कुछ इस प्रकार है।
दिल्ली – पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर
मुंबई – पेट्रोल 111.21 रुपये, डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता – पेट्रोल 113.51 रुपये, डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई – पेट्रोल 107.77 रुपये, डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर
नोएडा – पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर
पटना – पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद – पेट्रोल 101.80 रुपये, डीजल 94.90 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु – पेट्रोल 102.92 रुपये, डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद – पेट्रोल 115.69 रुपये, डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर
मई में कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?
15 मई 2026 को पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमत करीब 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ी।
19 मई को दूसरी बार दोनों ईंधनों के दाम करीब 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए।
23 मई को तीसरी बार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ।
25 मई को चौथी बार बड़ी बढ़ोतरी हुई, जिसमें पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया।
बढ़ते दामों का असर आम लोगों पर
लगातार बढ़ते दामों का असर आम लोगों, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और रोजमर्रा के खर्च पर साफ दिखाई दे रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सामान की ढुलाई का खर्च बढ़ता है, जिसका असर बाजार की कीमतों पर भी पड़ता है।