Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल प्राइस अपडेट! दिल्ली, पटना, मुंबई समेत अन्य शहर में क्या है आज का रेट, जानें

Petrol Diesel Price: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद 18 मई 2026 को नए रेट जारी कर दिया है। जानें आपके शहर में तेल के ताजा दाम और महंगाई पर इसका असर।

अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट तुरंत चेक करें- फोटो : freepik

Petrol Diesel Price: केंद्र सरकार ने 15 मई से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी थी। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने की वजह से कई दिनों से इसकी संभावना जताई जा रही थी। करीब चार साल बाद रिटेल ग्राहकों के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

हालांकि 18 मई को तेल की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। आज देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं और कल वाले रेट ही लागू हैं।

दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 108.70 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

बेंगलुरु में पेट्रोल 106.21 रुपये और डीजल 94.10 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

लखनऊ में पेट्रोल 97.55 रुपये और डीजल 90.82 रुपये प्रति लीटर है।

पटना में पेट्रोल की कीमत 108.55 रुपये और डीजल 94.63 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

रायपुर में पेट्रोल 103.56 रुपये और डीजल 96.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

रांची में पेट्रोल 100.84 रुपये और डीजल 95.76 रुपये प्रति लीटर है।

मार्केट एक्सपर्ट्स की राय

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेट्रोल और डीजल महंगे होने का असर धीरे-धीरे आम लोगों के रोजमर्रा के खर्च पर दिख सकता है। ईंधन की कीमत बढ़ने से सामान ढोने का खर्च बढ़ जाता है। इसका असर FMCG प्रोडक्ट्स पर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में बिस्किट, स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, खाने का तेल और पैकेज्ड फूड जैसी चीजें महंगी हो सकती हैं।फल और सब्जियों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है क्योंकि इन्हें खेतों से मंडियों और फिर दुकानों तक पहुंचाने में डीजल का इस्तेमाल होता है। दूध की कीमतें भी पहले ही बढ़ चुकी हैं। अमूल और मदर डेयरी ने हाल ही में दूध के दाम करीब 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं। कंपनियों का कहना है कि परिवहन और संचालन खर्च बढ़ने की वजह से ऐसा करना पड़ा