Petrol-Diesel Price Today: 5 जून को नहीं बदले दाम, जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ में क्या है ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today: 5 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में आज का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट और हालिया बढ़ोतरी की वजह।

पेट्रोल-डीजल की कीमत- फोटो : freepik

Petrol-Diesel Price Today: देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नई राहत नहीं मिली है, लेकिन आज 5 जून 2026 को तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ी कीमतों के बाद आज पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं के लिए अपने शहर के ताजा दाम जानना जरूरी है।

आज जारी रेट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है।

देश के  प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का दाम

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 100.49 रुपये प्रति लीटर है, जबकि भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी

पिछले 11 दिनों के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे बढ़ाया गया। 23 मई को फिर से पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ। इसके बाद 25 मई 2026 को पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल प्रमुख वजह मानी जा रही है। ईरान से जुड़े संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है। इसी कारण तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है और इसका असर घरेलू ईंधन कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले करीब 12 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग 7 से 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुकी हैं।

पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए क्या करें?

अगर आप अपने शहर का रोजाना पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं तो एसएमएस के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का कोड जोड़ते हुए 9224992249 पर संदेश भेज सकते हैं। बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 पर और एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE लिखकर शहर का कोड जोड़ते हुए 9222201122 पर एसएमएस भेजकर ताजा कीमत की जानकारी हासिल कर सकते हैं।