Fuel Price In India: 23 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन मई की लगातार बढ़ोतरी का बोझ अब भी भारी

Fuel Price In India: पेट्रोल-डीजल के दाम 23 जून को स्थिर रहे। दिल्ली और मुंबई के ताजा रेट और मई 2026 में हुई लगातार कीमत बढ़ोतरी की पूरी जानकारी।

गैस के दाम- फोटो : freepik

Fuel Price In India:देश की सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने 23 जून मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 25 मई को बढ़ोतरी की गई थी। उस समय दोनों ईंधनों के दाम 2.60 से 2.80 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे।

कब बढ़ाई गई तेल की कीमत?

मई 2026 में कीमतें कई बार बढ़ाई गईं। 15 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने लगभग चार साल बाद पहली बार सीधे 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। फिर 23 मई को भी दाम बढ़े और पेट्रोल-डीजल में फिर 87 पैसे से 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। आखिर में 25 मई को एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी हुई, जिसमें पेट्रोल और डीजल के दाम 2.60 से 2.80 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए गए।