Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक करें रेट! दिल्ली से भोपाल और जयपुर तक ताजा कीमतें

Petrol-Diesel Price Today: आज के पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना, भोपाल, जयपुर और विशाखापट्टनम समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जानें।

Petrol-Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट, सेस और पेट्रोल-डीजल को पहुंचाने की लागत अलग होने के कारण कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।


देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमत में 14 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा का अंतर है। विशाखापट्टनम में आज पेट्रोल 116.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि नई दिल्ली में इसकी कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है।


दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल के क्या हैं दाम?


राजधानी दिल्ली में आज सामान्य पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। वहीं XP95 पेट्रोल 109.24 रुपये और XP100 167.35 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.56 रुपये और XP95 110.68 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये, डीजल 95.64 रुपये और XP95 111.78 रुपये प्रति लीटर है। फरीदाबाद में पेट्रोल 103.28 रुपये और डीजल 95.94 रुपये प्रति लीटर है।


चंडीगढ़ और देहरादून में पेट्रोल सस्ता


कम टैक्स की वजह से कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें दूसरे राज्यों के मुकाबले कम हैं। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है। यहां XP95 की कीमत 110.28 रुपये और XG की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर है।


देहरादून में पेट्रोल 100.55 रुपये और डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। XP95 की कीमत 108.99 रुपये और XP100 की कीमत 167.35 रुपये प्रति लीटर है।


शिमला में आज पेट्रोल 103.25 रुपये, डीजल 95.21 रुपये और XP95 111.90 रुपये प्रति लीटर है।


मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में महंगा पेट्रोल


मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में टैक्स अधिक होने के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम कई दूसरे शहरों के मुकाबले ज्यादा हैं।


भोपाल में सामान्य पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है। XP95 की कीमत 123.88 रुपये और XG 104.90 रुपये प्रति लीटर है।


पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है। यहां XP95 पेट्रोल 122.25 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।


जयपुर में पेट्रोल 112.69 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर है। XP95 की कीमत 121.97 रुपये और XG की कीमत 103.23 रुपये प्रति लीटर है।


रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये, डीजल 100.49 रुपये और XP95 114.17 रुपये प्रति लीटर है।


लखनऊ में आज पेट्रोल-डीजल का भाव


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं XP95 पेट्रोल की कीमत 110.47 रुपये प्रति लीटर है।


SMS से घर बैठे जानें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट


अगर आप अपने शहर या आसपास के पेट्रोल पंप पर आज का ताजा रेट जानना चाहते हैं तो इसके लिए पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल से SMS के जरिए भी कीमत पता की जा सकती है। इसके लिए SMS बॉक्स में जाकर RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा। उदाहरण के लिए दिल्ली के लिए RSP 102090 भेजा जा सकता है। इसके अलावा IndianOil ONE ऐप के जरिए भी नजदीकी फ्यूल स्टेशन और वहां के मौजूदा रेट की जानकारी ली जा सकती है।


क्यों अलग-अलग शहरों में अलग है पेट्रोल-डीजल का भाव?


देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर जगह एक जैसी नहीं होती हैं। राज्य सरकारों की ओर से लगाया जाने वाला VAT और सेस, साथ ही पेट्रोल-डीजल को अलग-अलग जगहों तक पहुंचाने का खर्च कीमत पर असर डालता है। यही वजह है कि एक शहर में पेट्रोल 100 रुपये के आसपास मिल सकता है, जबकि दूसरे शहर में इसकी कीमत 110 रुपये से ज्यादा हो सकती है।