Petrol Diesel Price Today: गया आज का पेट्रोल-डीजल रेट! दाम स्थिर, लेकिन जेब पर बोझ बरकरार, जानें किस शहर में कितना है दाम

Petrol Diesel Price Today: ईरान तनाव और होर्मुज संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी। सरकार ने इथेनॉल ब्लेंडिंग को सुरक्षित बताया और E20 लक्ष्य पर जोर दिया। जानें आज के फ्यूल रेट।

पेट्रोल-डीजल प्राइस अपडेट- फोटो : freepik

Petrol Diesel Price Today: ईरान में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बढ़ते तनाव का असर लगातार तेल बाजार पर देखने को मिल रहा है। इसी वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 23 जून को जारी प्रेस रिलीज में इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम (EBP) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्रालय ने साफ कहा है कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना पूरी तरह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित प्रक्रिया है और इससे वाहनों के इंजन पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।

मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने सोशल मीडिया पर इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर कई भ्रामक और बिना आधार वाले दावे देखे हैं। इन दावों का मकसद लोगों को भ्रमित करना और गलत जानकारी फैलाना है। मंत्रालय के अनुसार कुछ लोग ज्यादा व्यूज पाने और सनसनी फैलाने के लिए पुराने वीडियो और तस्वीरें दोबारा शेयर कर रहे हैं, जिससे लोगों के बीच इथेनॉल मिले पेट्रोल को लेकर बेवजह डर पैदा हो रहा है।

इथेनॉल ब्लेंडिंग भारत के लिए बहुत जरूरी

सरकार का कहना है कि इथेनॉल ब्लेंडिंग भारत के लिए बहुत जरूरी है। देश में पेट्रोल की कीमतें कई जगह 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी हैं। ऐसे में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से भारत की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होती है। इसका फायदा यह है कि आने वाले समय में ईंधन की कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

पेट्रोल की कीमत

अगर आज यानी 25 जून के फ्यूल रेट की बात करें तो नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 115.73 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है। बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

डीजल की कीमत

डीजल की कीमतों पर नजर डालें तो नई दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हैदराबाद में डीजल की कीमत 103.82 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में डीजल की कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।