LPG Price Today: LPG सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

LPG Price Today: 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में पहले ही बड़ी कटौती की जा चुकी है।

LPG Price Today: आज बुधवार 8 जुलाई 2026 को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूरे महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं 1 जुलाई को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी। इसके बाद से लोग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी राहत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं।

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर का रेट 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2885.50 रुपये है। कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर 968 रुपये का है और कमर्शियल सिलेंडर 3082 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3106 रुपये का है। चंडीगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर 951.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2954.50 रुपये में उपलब्ध है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर का रेट 961 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2983.50 रुपये है।

सरकार ने हटाए आपातकालीन प्रतिबंध

हैदराबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 934 रुपये का है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 2052.50 रुपये में मिल रहा है। भुवनेश्वर में घरेलू सिलेंडर की कीमत 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3115 रुपये है। तिरुवनंतपुरम में घरेलू गैस सिलेंडर 951 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2970.50 रुपये में उपलब्ध है। इस बीच सरकार ने इस साल की शुरुआत में लागू किए गए कुछ आपातकालीन प्रतिबंधों को हटा दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति और होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति सामान्य होने के बाद यह फैसला लिया गया है। सरकार ने मार्च में लागू किए गए आपातकालीन प्राकृतिक गैस आवंटन आदेश को वापस ले लिया है।