भारतीय स्टेट बैंक 23 से 28 मई तक रहेगा बंद, 6 दिनों तक ग्राहकों को नहीं मिलेगी कोई भी सेवा
ऑल इंडिया स्टेट बैंक स्टाफ फेडरेशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इसके साथ ही कुछ छुट्टियाँ हैं जिस कारण 6 दिन SBI बंद रहेगा.
SBI : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों को अगले सप्ताह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंकिंग सेवाएं लगातार छह दिनों तक प्रभावित रहने की आशंका है। इसकी वजह वीकेंड छुट्टियां, बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद को लेकर घोषित अवकाश बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 23 मई को महीने का चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद ऑल इंडिया स्टेट बैंक स्टाफ फेडरेशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। अगर हड़ताल होती है तो शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।
वहीं 27 और 28 मई को अलग-अलग राज्यों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टियां घोषित की गई हैं। ऐसे में कई राज्यों में बैंक सेवाएं बंद रह सकती हैं। बैंक की ओर से ग्राहकों को सलाह दी गई है कि जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि छुट्टियों और संभावित हड़ताल के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर?
बैंक शाखाओं में नकद जमा और निकासी, पासबुक प्रिंटिंग, डिमांड ड्राफ्ट, चेक क्लियरेंस, एफडी और लोन से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं के जरिए राहत मिलेगी।
कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी चालू?
SBI एटीएम से कैश निकासी
इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग
NEFT, RTGS और IMPS जैसी ऑनलाइन ट्रांसफर सेवाएं
UPI और डिजिटल पेमेंट
ऑनलाइन स्टेटमेंट और बैलेंस चेक सुविधा