SBI PO Recruitment 2026: SBI में नौकरी का आखिरी मौका, 8 जुलाई तक करें आवेदन, 1,500 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानिए योग्यता से लेकर सैलरी तक सबकुछ

SBI PO Recruitment 2026: अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का है, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है।...

SBI में नौकरी का आखिरी मौका- फोटो : social Media

SBI PO Recruitment 2026:  अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने का है, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। एसबीआई ने पीओ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना देर किए अपना फॉर्म भर दें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए समय रहते आवेदन करना ही बेहतर होगा।

1,500 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत एसबीआई देशभर में 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति करेगा। इनमें 1,446 नियमित  पद और 54 बैकलॉग पद शामिल हैं। हालांकि बैंक ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या में बदलाव संभव है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। जो विद्यार्थी अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इंटरव्यू के समय उन्हें 30 सितंबर 2026 तक स्नातक उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।उम्र सीमा की बात करें तो 1 अप्रैल 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

एसबीआई पीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया काफी प्रतिस्पर्धी होती है। उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा—

पहला चरण: ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

दूसरा चरण: ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (Mains)

तीसरा चरण: साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू

संभावित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026, मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 तथा इंटरव्यू एवं ग्रुप एक्सरसाइज अक्टूबर-नवंबर 2026 में आयोजित किए जाएंगे। पूरी भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2026 तक पूरी होने की संभावना है।

सैलरी और सुविधाएं भी शानदार

एसबीआई पीओ की नौकरी सिर्फ प्रतिष्ठा ही नहीं, बल्कि आकर्षक वेतन और सुविधाओं के लिए भी जानी जाती है। चयनित उम्मीदवार जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I में नियुक्त होंगे। उनकी शुरुआती बेसिक सैलरी 48,480 रुपये होगी। यदि पोस्टिंग मुंबई जैसे महानगर में होती है तो कुल वार्षिक CTC लगभग 21.97 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा सुविधा, लीव ट्रैवल, पेंशन एवं बैंक की अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले एसबीआई के आधिकारिक SBI Careers पोर्टल पर जाएं।"Probationary Officer Recruitment 2026" के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।आवेदन पत्र में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) अपलोड करें।अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क जमा करें।फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में एक प्रतिष्ठित और स्थायी करियर बनाना चाहते हैं, तो यह अवसर बिल्कुल भी न गंवाएं। 8 जुलाई 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम तारीख के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट- अंजलि