UPSC RESULT - यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट जारी, पहले दो स्थानों पर लड़कियों ने मारी बाजी, प्रयागराज के शक्ति दूबे ने किया टॉप

UPSC RESULT - यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें प्रयागराज की शक्ति दूबे ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल और तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग रहे।

 UPSC RESULT -  यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट जारी, पहले दो स्थानों पर लड़कियों ने मारी बाजी, प्रयागराज के शक्ति दूबे ने किया टॉप

New Delhi - संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) का फाइनल रिलज्ट जारी हो गया है। जिसमें प्रयागराज के शक्ति दूबे ने पहला रैंक हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान हर्षिता गोयल ने हासिल किया है। इसके बाद तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग हैं। जबकि टॉप टेन में तीन लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है।  सातवें स्थान पर बनारस की आयुषी बसंल को कामयाबी मिली है। वहीं इस साल कुल 1009 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। 

 टॉपर शक्ति दुबे ने प्रयागराज से स्कूलिंग और ग्रेजुएशन की है। बनारस से पोस्ट ग्रेजुएशन बायोकमिस्ट्री में की है। तकरीबन 2018 से वो सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थीं। वहीं दूसरे स्थान पर रही  हर्षिता शाह मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता का जन्म हरियाणा में हुआ। इसके बाद परिवार गुजरात के वडोदरा आ गया। यहीं वो बड़ी हुईं। क्वालिफिकेशन से वो एक CA हैं।  

335 जनरल कैटगरी से चुने गए

कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है जिसमें 335 जनरल कैटेगरी के हैं। 109 ईब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी, 87 एसटी वर्ग के हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा क करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। 17 अप्रैल 2025 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।


Editor's Picks