बिहार के युवाओं के लिए बिना परीक्षा के नौकरी का सुनहरा मौका, 5 डिजिट में वेतन के साथ मिलेगा ये सुविधा, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

Bihar Job: बिहार में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर सामने आया है।...

बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी- फोटो : social Media

Bihar Job:  मुजफ्फरपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर सामने आया है। राज्य सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर द्वारा 8 अगस्त 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी युवाओं की सीधी भर्ती करेगी। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को अपने ही जिले मुजफ्फरपुर में नौकरी करने का मौका मिलेगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि यह जॉब कैंप सुबह 10 बजे से गन्नीपुर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक योग्य और इच्छुक युवाओं से इस रोजगार शिविर में भाग लेने और मौके का लाभ उठाने की अपील की है।

इस जॉब कैंप में सत्या माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, मुजफ्फरपुर की ओर से एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट ऑफिसर (EDO) के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से आवास (रहने) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सबसे बड़ी राहत यह है कि चयनित अभ्यर्थियों की कार्यस्थली मुजफ्फरपुर ही होगी, जिससे उन्हें रोजगार के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकपत्र और पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो लेकर आने होंगे। भर्ती के दौरान सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने कहा कि यह जॉब कैंप स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। यह रोजगार शिविर उन युवाओं के लिए बेहतर मौका साबित हो सकता है, जो 12वीं पास हैं और अपने जिले में सम्मानजनक वेतन के साथ नौकरी की तलाश कर रहे हैं।