NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) में 147 पदों पर निकली भर्ती : 11 लाख तक का सालाना पैकेज, जानिए पूरा डिटेल

नौकरी की तलाश मे जुटे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। एनटीपीसी की सहायक कंपनी ग्रनी एनर्जी लि. ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के 147 पदों पर बहाली निकाली है....

सांकेतिक तस्वीर- फोटो : सोशल मीडिया

N4N Desk : एनटीपीसी लिमिटेड की सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के 147 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NGEL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 7 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


प्रमुख तिथियां और भर्ती विवरण

  • कुल पद: 147 पद
  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 18 अगस्त (सुबह 10:00 बजे से)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 07 सितंबर (शाम 6:00 बजे तक)
  • नौकरी का प्रकार: 3 साल का फिक्स्ड-टर्म (संस्था की जरूरत के अनुसार 2 साल और विस्तार योग्य)


पद अनुसार रिक्तियों का ब्योरा

  • इंजीनियर (सिविल): 43 पद
  • इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 69 पद
  • इंजीनियर (मैकेनिकल): 9 पद
  • इंजीनियर (सेफ्टी): 7 पद
  • एग्जीक्यूटिव (ह्यूमन रिसोर्स): 4 पद
  • एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस): 9 पद
  • एग्जीक्यूटिव (CSR): 5 पद
  • एग्जीक्यूटिव (राजभाषा): 1 पद


योग्यता, आयु सीमा और अनुभव

  • शैक्षणिक योग्यता: इंजीनियर पदों के लिए न्यूनतम 65% अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में फुल-टाइम BE/ B.Tech/ B.Sc (इंजीनियरिंग)। एग्जीक्यूटिव पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष की फुल-टाइम PG डिग्री/ डिप्लोमा या मास्टर्स डिग्री आवश्यक है।
  • अनुभव: अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • आयु सीमा: अधिकतम 35 वर्ष (आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट का प्रावधान है।


चयन प्रक्रिया, वेतन और आवेदन शुल्क

  • चयन प्रक्रिया: प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर।
  • वेतन (CTC): चयनित उम्मीदवारों को 11,00,000 प्रति वर्ष सीटीसी और अन्य भत्ते/सुविधाएं दी जाएंगी।
  • आवेदन शुल्क: सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 500। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।