मुजफ्फरपुर में डायन का आरोप लगाकर 50 वर्षीय महिला की बेरहमी से की पिटाई, मौत
मृतका की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी रामप्रवेश राय की पत्नी 50 वर्षीय सरस्वती देवी के रूप में हुई है. आरोप है कि उसके साथ डायन का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई.
Bihar News : मुजफ्फरपुर में डायन का आरोप लगाकर एक 50 वर्षीय वृद्ध महिला की पड़ोसी द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. जिससे गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.घटना के बाद आक्रोशित परिजानो ने आरोपी के घर मृत महीला के शव को रख कर हंगामा किया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने कई घंटो तक समझाने बुझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज कर कारवाई सुरु कर दिया है.घटना कच्ची-पक्की ओपी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है.
मृतका की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी रामप्रवेश राय की पत्नी 50 वर्षीय सरस्वती देवी के रूप में हुई है. मृत महीला के पति का आरोप है कि बीते शनिवार रात करीब नौ बजे पड़ोसी शिवचन्द्र राय, श्रवण कुमार,अमर राय समेत छह-सात लोगों पर डायन का आरोप लगाकर उसकी पत्नी की पिटाई कर दिया है.उसकेे बाद घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल रेफर किया गया.बाद में बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीणों आक्रोशित हो गए और लोगों ने शव आरोपितों के घर में रखकर विरोध जताया.सूचना पर कच्ची-पक्की ओपी थानाध्यक्ष कुमारी पुष्पा मौके पर पहुंचीं और एफएसएल टीम को बुलाया गया. फिर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है.