Bihar Crime: सुबह-सवेरे शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

Bihar Crime: भोजपुर जिले में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता नजर आया है।

शिक्षक पर फायरिंग- फोटो : reporter

Bihar Crime: भोजपुर जिले में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता नजर आया है। आरा शहर में सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक से मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शिक्षक पर छिंतई के दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी हालांकि गोली मिस कर गई जिसके कारण शिक्षक बाल बाल बच गए,। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने शिक्षक के गले पर झपट्टा मारने के बाद कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। हालांकि, गोली मिस हो जाने के कारण शिक्षक बाल-बाल बच गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

चंदवा मोड़ पुलिस लाइन के पास वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला आरा के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा मोड़ पुलिस लाइन के समीप का है। पीड़ित शिक्षक सुनील पांडेय बिहिया प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि वह सुबह सड़क पर टहलने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक अचानक उनके पास पहुंचे और उनके गर्दन पर झपट्टा मार दिया।शिक्षक के आरोप के मुताबिक, झपट्टा मारने के बाद एक अपराधी ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और उन पर गोली चला दी। हालांकि, गोली नहीं चल सकी और वह बाल-बाल बच गए। अपराधियों की इस हरकत से शिक्षक बुरी तरह सहम गए। सुबह के समय हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डायल 112 और नवादा थाना पुलिस को दी गई सूचना

घटना के तुरंत बाद पीड़ित शिक्षक ने डायल 112 और नवादा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में मामला चेन छिनतई के प्रयास से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान की जा सके। मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

सुबह-सुबह शिक्षक को निशाना बनाए जाने और फायरिंग की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने और आरोपियों की पहचान सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल नवादा थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वारदात में शामिल अपराधियों तक कब तक पहुंच पाती है और इलाके में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

रिपोर्ट- आशीष कुमार