Bihar Crime:बिहार में रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, तालिबानी इंसाफ ने ली मासूम की जान, लोकलाज का गमनाक अंजाम, इश्तेखार अहमद पर संगीन इल्जाम

Bihar Crime: बिहार में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए भीड़ ने 'तथाकथित तालिबानी अदालत' सजाई और इंसाफ के नाम पर वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं।

तालिबानी इंसाफ ने ली मासूम की जान- फोटो : X

Bihar Crime: बिहार में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए भीड़ ने 'तथाकथित तालिबानी अदालत' सजाई और इंसाफ के नाम पर वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं। इस अमानवीय प्रताड़ना और सरेआम हुई जिल्लत से आहत होकर एक नाबालिग किशोरी ने मौत को गले लगा लिया।पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मंजर सामने आया है। 

वाकया तब शुरू हुआ जब ग्रामीणों ने एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद गांव के कुछ रसूखदारों और भीड़ ने कानून अपने हाथ में ले लिया। न्याय के नाम पर जो घिनौना खेल खेला गया, उसने सभ्य समाज के माथे पर कलंक लगा दिया है,जोड़े को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया।लड़के का सिर मूंडकर, उसे निर्वस्त्र किया गया और चेहरे पर कालिख पोतकर चप्पल की माला पहनाई गई। पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला गया और इस रुसवाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शह़रत (वायरल) पाने के लिए फैला दिया गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद समाज में हुई घोर बदनामी को किशोरी बर्दाश्त नहीं कर सकी। आत्मसम्मान को पहुंचे गहरे जख्म के कारण उसने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। वारदात के बाद गुनहगारों ने सबूत मिटाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन परिजनों की हिम्मत ने पुलिस तक बात पहुंचा दी।

घटना की इत्तिला मिलते ही एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और एफएसएल  की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस को मृतका के जिस्म पर चोट के निशान मिले हैं, जो मामले को और संदिग्ध बना रहे हैं।

मृतका के घरवालों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित कत्ल करार दिया है। उन्होंने पंचायत के कर्ताधर्ता इश्तेखार अहमद और उसकी पत्नी पर हत्या कर शव लटकाने का इल्जाम लगाया है।पुलिस ने मुख्य आरोपी इश्तेखार को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है और पुलिस वीडियो में दिख रहे अन्य जालिमों की शिनाख्त में जुटी है।