Bihar Crime: बाप ने हीं मासूम को जमीन पर पटक कर दी मौत,आरा में हो गया इंसानियत का कत्ल
Bihar Crime: एक पिता ही अपनी छह माह की मासूम बच्ची का कातिल बन बैठा।...
Bihar Crime: आरा के कृष्णागढ़ थाना इलाके से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने हर सुनने वाले की रूह तक को कंपा दिया। छोटकी इटहना गांव के औघड़ बाबा के समीप हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार की शाम खून से भीगी एक खौफनाक दास्तान लिखी गई, जहाँ एक पिता ही अपनी छह माह की मासूम बच्ची का कातिल बन बैठा।
मृत मासूम की पहचान आराध्या कुमारी के रूप में हुई है, जो धोबहा थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी दीपांकर कुमार की बेटी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता की मानसिक हालत पिछले एक महीने से बिगड़ी हुई थी। लेकिन जो कुछ उसने किया, उसने जुर्म और दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।
चश्मदीदों के मुताबिक, मंदिर परिसर में अचानक आरोपी का व्यवहार अजीब और खौफनाक हो गया। मानो उस पर किसी जुनून या वहशत का साया हो। इसी जुनूनी हालत में उसने अपनी मासूम बच्ची को गोद से उठाया और जमीन पर जोर से पटक दिया। यह मंजर इतना दर्दनाक था कि वहां मौजूद लोग सन्न रह गए कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मासूम की सांसें थम चुकी थीं।
बच्ची की मां सुनीता कुमारी ने रोते-बिलखते बताया कि उसके पति की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह उसे इलाज के लिए औघड़ बाबा के पास लेकर जाती थी, इस उम्मीद में कि शायद कोई रूहानी इलाज उसकी हालत सुधार दे। लेकिन किसे पता था कि यह सफर एक मासूम की जान लेकर खत्म होगा।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोग इसे हवस-ए-जुर्म और इंसानियत के कत्ल की मिसाल बता रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
यह वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि उस टूटते इंसान की कहानी भी है, जो अपनी ही औलाद का दुश्मन बन गया और पीछे छोड़ गया सवाल, खौफ और एक मासूम की खामोश लाश।
रिपोर्टर-आशीष कुमार