Bihar News: पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े 3 लोगों को मारी गोली, दो महिला भी शामिल, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मार दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

3 लोगों को मारी गोली - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां गोलीबारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। बेखौफ अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी है। घटना में दो महिला और एक पुरुष घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

3 को मारी गोली 

दरअसल, पूरा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अरफावाद नहर के पास का है। जहां गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दो महिलाओं और एक पुरुष को गोली मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है तीनों रिश्ते में माँ-पिता और  बेटी है। अपराधियों ने माँ-पिता और बेटी तीनों को एक साथ गोली मार दी है।

जांच में जुटी पुलिस 

वहीं  आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। डीएसपी-1 ने घटना की पुष्टि करते हुए कहाकि, "हमें जो प्रारंभिक सूचना मिली है, उसके मुताबिक तीन लोगों को गोली मारी गई है। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।"

खबर अपडेट हो रही है

पटना से रजनिश की रिपोर्ट