bihar dowry murder - अपनी पसंद की लड़की से किया प्रेम विवाह, अब दहेज की लालच में उसे मार डाला, पंचायत में किया था यह वादा

bihar dowry murder - शादी के एक साल बाद ही युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। बताया गया युवक ने प्रेम विवाह किया था और पंचायत के सामने दहेज नहीं लेने की बात कही थी। लेकिन अपने वादे पर कायम नहीं रह सका।

bihar dowry murder - अपनी पसंद की लड़की से किया प्रेम विवाह, अब दहेज की लालच में उसे मार डाला, पंचायत में किया था यह वादा
प्रेम विवाह के बाद दहेज हत्या- फोटो : NEWS4NATION

katihar -अपनी पसंद की लड़की से लव मैरेज करने के एक साल बाद ही युवक के मन में दहेज के दानव ने जगह बना ली और पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। जब दहेज की डिमांड पूरी नहीं हुई तो ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सास-ससुर और ननद को गिरफ्तार किया है। 

घटना कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड के नया टोला की बताई जा रही है। वहीं मृतका की पहचान कोमल कुमारी(20) के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि कोमल का प्रेम विवाह एक साल पहले मनसाही प्रखंड निवासी रविंद्र चौधरी से हुआ था। शुरुआत में सब ठीक था। कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर कोमल के साथ मारपीट की जाने लगी।

इस मामले में कई बार पंचायत बैठी। वहीं छह महीने पहले ससुराल वालों ने दहेज न मांगने का वादा भी किया था। लेकिन प्रताड़ना जारी रही और बीती रात उन्होंने कोमल की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मृतका के भाई संतोष कुमार चौधरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जिसके बाद ने सास-ससुर और ननद को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


Editor's Picks