BIHAR CRIME - 10 बीघा में लगे अफीम के 20 करोड़ के लहराते फसल पर पुलिस ने रौंदा, एसपी के एक्शन से मचा हड़कंप
BIHAR CRIME - रोहतास एसपी लगातर एक्शन में हैं। जहां लॉटरी के धंधे को मटियामेट करने के बाद अब उन्होंने करोड़ों के अफीम की लहराते फसल पर बुलडोजर चलवा दिया। 10 बीघा में लगी फसल की कीमत 20 करोड़ बताई गई है।
DEHRI - खबर रोहतास जिला से है। जहां नौहट्टा थाना क्षेत्र के सोन दियारा इलाका में पुलिस ने अफीम के फसल को नष्ट कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए लगभग 8 से 10 बीघा में लगा अफीम के लहराते फसल को रौंद दिया। रोहतास के एसपी के अनुसार लगभग 20 करोड़ रुपए का यह अफीम का फसल था, जिसे सीज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंहपुर गांव के पास सोनडिला गांव करीब 10 एकड़ में लगी अफीम की खेती की जानकारी पुलिस को लगी। इसके बाद कई थानों की पुलिस के साथ एसपी मौके पर पहुंचे। और आपरेशन शुरू किया गया। आपरेशन में एएसपी कोटा किरण, डीएसपी टू वंदना मिश्रा, नौहट्टा, रोहतास, तिलौथू समेत कई थानों की पुलिस की टीम शामिल है।
बता दें कि सोन नदी के रेतीले क्षेत्र में यह कार्रवाई हुई है। सुदूरवर्ती इलाका होने के कारण तस्कर इस इलाके में अफीम की खेती पहले भी करते रहे हैं। जिस पर कार्रवाई होती रही है। लेकिन इस बार बड़े क्षेत्र में अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस फिलहाल अग्रतर कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट - रंजन कुमार