बड़ी खबर : मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: तीन अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली, अभिनेता सुरक्षित लेकिन ड्राइवर समेत दो घायल

अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म अभिनेता टाइगर श्राफ पर जानलेवा हमला हुआ है, हालांकि घटना में टाइगर श्राफ पूरी तरह सुरक्षित बताए गए है। जबकि ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना है.....

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला (फाइल फोटो)- फोटो : सोशल मीडिया

Mumbai : महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर एक्शन स्टार और फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला किए जाने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, तीन अज्ञात हमलावरों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें अभिनेता बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, इस फायरिंग की घटना में उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।


पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में, मामले की गहन जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद स्पष्ट किया है कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की गोली या चोट नहीं लगी है। 


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद से बॉलीवुड गलियारों और आम नागरिकों में भारी हड़कंप मच गया है।