पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल और शिवम समेत चार लोगों के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver- फोटो : news4nation

Bihar News : पटना में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाटलिपुत्र थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, एक सिक्सर और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल और शिवम समेत चार लोगों के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को दबोच लिया।


फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। साथ ही उनके अन्य साथियों और हथियारों के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है।

अनिल की रिपोर्ट