Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar Crime: दशहरा की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ...

रामनवमी की रात बड़ी चोरी- फोटो : reporter

Bihar Crime:  गया शहर में दशहरा की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के ढोलकिया गली में एक घर का ताला तोड़कर चोर करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और छह लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी की इस वारदात में कुल 46 लाख रुपये की संपत्ति गायब होने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गृहस्वामी और उनके परिवार के सदस्य दशहरा घूमने के लिए रात में घर से बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। शातिर चोरों ने घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार जब देर रात वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला देखकर उनके होश उड़ गए।

घर के अंदर दाखिल होने पर परिवार के सदस्यों ने देखा कि सामान बिखरा पड़ा है और कीमती सामान गायब है। जांच करने पर करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और छह लाख रुपये नकद चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद गृहस्वामी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, चोरों की पहचान करने के लिए गली और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी में कितने लोग शामिल थे और वे किस रास्ते से आए तथा फरार हुए। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।दशहरा जैसे बड़े त्योहार के दौरान हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच और चोरों की गिरफ्तारी पर टिकी हैं।

रिपोर्ट- मनोज कुमार