कातिल पति की 'परफेक्ट मर्डर' प्लानिंग: फिंगरप्रिंट मिटाने को पहने दस्ताने, पकड़े जाने पर कबूला खौफनाक सच

एचडीएफसी बैंक की 27 वर्षीय डिप्टी मैनेजर हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा पुलिस जांच में समन आय सच पति ने ग्लब्स पहनकर पत्नी की गला दबाकर और कैंची से वार कर हत्या की एसे हुआ खुलासा

कातिल पति की 'परफेक्ट मर्डर' प्लानिंग: फिंगरप्रिंट मिटाने को पहने दस्ताने, पकड़े जाने पर कबूला खौफना- फोटो : news 4 nation

एचडीएफसी (HDFC) बैंक की 27 वर्षीय डिप्टी मैनेजर महक की बेरहमी से हत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। वैलेंटाइन डे के अगले दिन हुई इस वारदात का खुलासा होने पर पता चला कि हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि महक का अपना पति अंशुल धवन ही है। अंशुल गुरुग्राम में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के पद पर कार्यरत है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शक के चलते उजाड़ा घर

हरियाणा के हिसार पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस जघन्य हत्याकांड की मुख्य वजह 'शक' थी। महक और अंशुल की शादी को महज चार महीने ही हुए थे और महक दो महीने की गर्भवती थी। अंशुल को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और उसे महक का सहकर्मियों के साथ मिलनसार व्यवहार पसंद नहीं था। वैलेंटाइन डे पर मोबाइल पर आए कुछ मैसेज और कॉल के बाद यह विवाद और बढ़ गया।

पूरी योजना के साथ की गई हत्या

जांच में खुलासा हुआ कि अंशुल ने हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। वह वैलेंटाइन डे मनाने के बहाने महक को हिसार लाया था। 15 फरवरी की शाम जब वे कार से गुरुग्राम लौट रहे थे, तब झज्जर के पाहसौर के पास उसने गाड़ी रोकी। सबूत मिटाने के इरादे से उसने पहले ही हाथों में ग्लव्स (दस्ताने) पहन लिए थे, ताकि उसके फिंगरप्रिंट न आएं।

गला दबाने के बाद कैंची से वार

अंशुल ने पहले कार के भीतर महक का गला दबाया और फिर अपने साथ लाई कैंची से उसके गले पर ताबड़तोड़ वार किए। महक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने यह सुनिश्चित किया कि महक बच न पाए, इसलिए उसने कैंची जैसे नुकीले हथियार का इस्तेमाल बेहद क्रूरता से किया। इस खूनी खेल के बाद उसने हत्या के औजार और दस्ताने रास्ते में ही ठिकाने लगा दिए।

लूट की झूठी कहानी और गुमराह करने की कोशिश

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद के माथे पर चोट मारी ताकि इसे लूट का मामला दिखाया जा सके। उसने 'डायल 112' पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार लूट ली और पत्नी की हत्या कर दी। शुरुआती जांच में वह खुद को पीड़ित बताता रहा, लेकिन पुलिस को उसके बार-बार बदलते बयानों पर शक हुआ।

पुलिस की सख्ती और अपराध कबूल

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो सीए पति टूट गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फेंके गए ग्लव्स और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में क्या कोई और भी शामिल था।