'खूनी' रिश्तों का खौफनाक सच: जिसे अपना समझता था, उसी ने ईंट से कुचल दिया सिर; हत्या की वजह जान पुलिस भी रह गई दंग

रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग की उसके अपनों ही जान ले ली। उन्होंने बुजुर्ग की ईंट से पीटकर हत्या कर दी। शुरू में हत्या एक पहेली बनी हुई थी। लेकिन जानें कैसे पुलिस ने इस पहेली को सुलझाया

Patna -:  पटना के पुनपुन में हुए रमेश महतो हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। यह हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि घर के ही लोगों ने संपत्ति और आपसी कलह के चलते की थी। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस पूरी खौफनाक साजिश की मास्टरमाइंड घर की बहू 'रानी' थी, जिसने पति और ननद-नंदोई के साथ मिलकर इस कत्ल की पटकथा लिखी थी। 

पुनपुन में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

पुनपुन थाना क्षेत्र के तेतरी पुल के समीप बीते 3 दिसंबर को रमेश महतो नामक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। अपराधियों ने गला घोटने के बाद ईंट से सिर कुचलकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस के लिए यह एक 'ब्लाइंड केस' था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामला संपत्ति विवाद और पारिवारिक रंजिश का निकला।

बहू रानी ने रची थी पूरी प्लानिंग 

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि हत्या की मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) मृतक की रिश्तेदार/बहू रानी कुमारी है। रानी ने ही संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह के चलते रमेश महतो को रास्ते से हटाने की पूरी प्लानिंग तैयार की। इस साजिश में उसने मृतक के सगे भाई अरविन्द, बहन पूनम और जीजा गन्नी कुमार को भी शामिल किया।

संपत्ति और कलह बनी जान की दुश्मन 

पुलिस के अनुसार, घर में लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद और रोज-रोज की कलह से तंग आकर अपनों ने ही रमेश की जान लेने का फैसला कर लिया। योजना के तहत सभी आरोपी एक सीएनजी ऑटो से घटना स्थल पर पहुंचे और रमेश की निर्मम हत्या कर दी।

दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं: रानी कुमारी (मास्टरमाइंड/बहू), पूनम देवी (मृतक की बहन), अरविन्द महतो (मृतक का भाई), गन्नी कुमार (बहनोई/जीजा)

सबूत और बरामदगी 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए 4 मोबाइल फोन और वह ऑटो भी बरामद कर लिया है, जिससे वे हत्या करने आए थे। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।


रिपोर्ट - अनिल कुमार