Bihar Crime: साधु यादव की हत्या कर दफनाया,जमीन का एक टुकड़ा बना जान जाने का कारण, जानकारी मिलते हीं मच गया है हड़कंप
Bihar Crime: एक भाई ने अपने ही सगे भाई साधु यादव की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को घर के अंदर ही जमीन में दफना दिया।...
Bihar Crime: एक भाई ने अपने ही सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। हैवानियत की इंतहा तो तब पार हो गई जब कातिल भाई ने सबूत मिटाने के लिए शव को घर के अंदर ही जमीन में दफना दिया।बिहार के लखीसराय जिले से एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर गांव में मामूली जमीन के विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। हैवानियत की इंतहा तो तब पार हो गई जब कातिल भाई ने सबूत मिटाने के लिए शव को घर के अंदर ही जमीन में दफना दिया। इस दुस्साहसिक घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।
कुदाल के वार से ली जान और घर के भीतर दफनाई लाश
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान साधु यादव के रूप में हुई है। आरोपी भाई माधव यादव के साथ उसका पिछले चार-पांच दिनों से जमीन के एक टुकड़े को लेकर तगड़ा विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों के बीच तीखी झड़प हुई। आरोप है कि गुस्से में अंधे होकर माधव यादव ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए कुदाल से साधु यादव पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घातक हमले में साधु यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने किसी को भनक न लगे, इसलिए शव को अपने ही घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया।
डायल 112 की सूचना पर खुला खौफनाक राज
जब इस गुप्त हत्याकांड की भनक स्थानीय लोगों को लगी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस के आपातकालीन नंबर डायल 112 पर इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही टाउन थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर जा पहुंची और संदिग्ध घर की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर के भीतर से साधु यादव का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया।एसडीपीओ शिवम कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी माधव यादव को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।
लालच और अंधेरगर्दी में गिरता इंसानियत का स्तर
खून के रिश्तों का इस तरह खून होना समाज के पतन की गहरी दास्तान कहता है।जमीन और संपत्ति के लालच में आज इंसान इतना अंधा हो चुका है कि वह अपनों की सांसें छीनने से भी बाज नहीं आ रहा है, जो पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है।इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब आपसी सहिष्णुता खत्म होती है, तो घर ही कत्लगाह बन जाते हैं।
रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा