Crime News: सेक्स टॉयज, नशीली दवाएं बना लिव-इन कैदखाना ! पढ़िए जिस्म, जुर्म और जकड़न का खौफनाक खेल,अंडरवियर में कारोबारी की लाश और फरार मॉडल श्रद्धा के वे राज, जो उड़ा देंगे होश!

Crime News: हाई-प्रोफाइल अपार्टमेंट से एक कारोबारी की रहस्यमयी मौत ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। इस दर्दनाक वारदात के बाद अब जुर्म की दुनिया के कई छिपे हुए पन्ने धीरे-धीरे बेनकाब हो रहे हैं।...

Crime News: हाई-प्रोफाइल अपार्टमेंट से एक कारोबारी की रहस्यमयी मौत ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। इस दर्दनाक वारदात के बाद अब जुर्म की दुनिया के कई छिपे हुए पन्ने धीरे-धीरे बेनकाब हो रहे हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर चिकन कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यह हादसा नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश का शक है, क्योंकि मृतक शिवा का शव केवल अंडरवियर में बरामद हुआ था। पुलिस की शुरुआती छानबीन में मॉडल श्रद्धा दुबे के फ्लैट से जो बरामदगी हुई, उसने इस मामले को और अधिक उलझा दिया है। फ्लैट से सेक्स टॉयज, शक्तिवर्धक नशीली दवाएं और कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने से यह साफ हो गया है कि यह मामला सिर्फ एक सामान्य हादसे का नहीं, बल्कि इश्क, ऐश और ब्लैकमेलिंग के एक खतरनाक जाल का है।

कैदखाना बना लिव-इन रिश्ता और वायरल ऑडियो का सच

मृतक कारोबारी की मां रंजना शर्मा के मुताबिक, उनका बेटा पिछले एक साल से मॉडल श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। आरोप है कि श्रद्धा ने शिवा को मानसिक रूप से पूरी तरह कैद करके रखा था। वह रसूखदार अफसरों और नामचीन हस्तियों से अपने संपर्कों का हवाला देकर शिवा को हर बात पर धमकाती थी। सिगरेट या शराब लाने में जरा सी भी देर होने पर उसे जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी।

मामले में सामने आया एक वायरल ऑडियो इस जुर्म की इंतहा को बयां करता है। इस ऑडियो में श्रद्धा गुस्से में शिवा से कह रही है, "तुम्हें पार्टी करने का बहुत शौक है न, अब तुम जेल में पार्टी करोगे..." हालांकि, इस वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन इसने पुलिस के शक को और पुख्ता कर दिया है।

मॉडल की बेकरारी और पुलिस का शिकंजा

वारदात के बाद से ही मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे फरार चल रही थी। पुलिस ने उसकी तलाश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नेपाल बॉर्डर पर उसकी कार बरामद होने के बाद, पुलिस की 10 विशेष टीमें उसकी धरपकड़ में जुटी हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। चारों तरफ से घिरने के बाद आखिरकार मॉडल श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वह खुद को पूरी तरह निर्दोष बता रही है और दावा कर रही है कि शिवा की हत्या नहीं बल्कि उसने आत्महत्या की थी। हालांकि, आत्महत्या के कारणों पर उसने चुप्पी साध रखी है। श्रद्धा का कहना है कि वह खुद पुलिस के सामने पेश होकर सारे राज खोलना चाहती है और किसी भी नेता या अधिकारी के साथ उसका नाम न जोड़ा जाए।

डायरी के पन्नों में छुपे हैं काले कारनामे

जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए खुलासे सनसनी पैदा कर रहे हैं। शिवा की मां का दावा है कि उनका बेटा एक डायरी लिखता था, जिसमें श्रद्धा के तमाम काले कारनामों और उसके रसूखदार संपर्कों का कच्चा-चिट्ठा दर्ज है। पुलिस अब इस डायरी के पन्नों को खंगालने में जुट गई है। साथ ही, कॉल डिटेल खंगालने पर राजधानी के कई नामचीन लोगों और बिल्डरों के नंबर सामने आए हैं, जिससे यह सवाल खड़ा होता है कि इस ग्लैमरस और खौफनाक खेल के पीछे असली पर्दे के पीछे कौन लोग हैं? राजधानी की फिजाओं में अब बस एक ही सवाल गूंज रहा है क्या यह आत्महत्या थी, या फिर किसी साजिश के तहत किया गया कत्ल?

हीरेश कुमार