Bihar Crime: बिहार में क्राइम का सनसनीखेज मामला! युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका, प्रेम प्रसंग का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश

Bihar Crime:बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।...

क्राइम का सनसनीखेज मामला- फोटो : reporter

Bihar Crime:बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण से है। मोतीहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बरकुरवा नहर में एक 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनवल बैरागी टोला निवासी राम बाबू कुमारr के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। नहर किनारे लोगों की भीड़ और परिजनों की चीख-पुकार से स्थिति गमगीन हो गई। शव मिलने की सूचना परपहाड़पुर पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार का आरोप है कि रामबाबू की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है और उसके बाद शव को नहर में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई एंगल से जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग सहित आपसी रंजिश और अन्य व्यक्तिगत विवादों की भी संभावना पर गौर किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जल्द ही डॉग स्क्वायड की मदद लेने की तैयारी में है ताकि घटनास्थल और आसपास के इलाके से सुराग जुटाए जा सकें। नहर और उसके आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान भी तेज कर दिया गया है।यह घटना पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर गई है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार